पूरनपुर में टीम वरुण गांधी की अहम बैठक, आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

--मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान पर किया गया गहन मंथन--

पूरनपुर,पीलीभीत। गुरुवार 28 मई को पूरनपुर स्थित होटल मधुबन में टीम वरुण गांधी के विश्वसनीय साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरुण गांधी के ओएसडी कमलकांत का कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बैठक का संचालन उनके निर्देशन में संपन्न हुआ।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने एवं भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के कार्यों में तेजी लाने तथा पूरनपुर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान पर गहन मंथन किया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं में जनसेवा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में टीम वरुण गांधी ने जनता की आवाज बनकर पूरी निष्ठा, एकजुटता और सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।