गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज कार्य के चलते साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा का छपरा तक अस्थाई विस्तार

गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज कार्य के चलते साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा का छपरा तक अस्थाई विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 7 एवं 8 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का अस्थाई रूप से छपरा स्टेशन तक विस्तार किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था अस्थाई तौर पर लागू की गई है।

इसके तहत गाड़ी संख्या 19409, साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 28 मई, 30 मई, 4 जून एवं 6 जून 2026 को साबरमती से प्रस्थान कर गोरखपुर के स्थान पर छपरा स्टेशन तक संचालित होगी। यह ट्रेन छपरा स्टेशन पर रात्रि 21:25 बजे पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 19410, गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस दिनांक 30 मई, 1 जून, 6 जून एवं 8 जून 2026 को गोरखपुर के स्थान पर छपरा स्टेशन से रात्रि 01:00 बजे साबरमती के लिए रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।