टनकपुर-पीलीभीत-इज्जतनगर रेलखंड का डीआरएम ने किया निरीक्षण

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने बुधवार सायं टनकपुर-पीलीभीत-इज्जतनगर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण मंडल के शाखाधिकारियों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिग्नलों की स्थिति, कॉसन ऑर्डर, पुलों एवं समपार फाटकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डीआरएम ने टनकपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन स्थित रनिंग रूम एवं नवनिर्मित लॉन्ड्री का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (आरएसपी) शमीम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश रैडतोलिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सत्येन्द्र यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर शुभम कुमार सिंह, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।