समदड़ी-लूनी रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य, भगत की कोठी-पालनपुर व भीलड़ी-भगत की कोठी रेलसेवाएं बहाल

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा समदड़ी-लूनी रेलखंड पर दुदिया-दुदाड़ा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 231 पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण पूर्व में प्रभावित रेलसेवाओं में से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भगत की कोठी-पालनपुर-भगत की कोठी तथा भीलड़ी-भगत की कोठी रेलसेवाओं को पुनः बहाल (रीस्टोर) किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार बहाल की जा रही रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर दिनांक 22 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय सारणी के अनुसार संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 14894 पालनपुर-भगत की कोठी दिनांक 23 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार चलाई जाएगी।

इसके अलावा रीशेड्यूल की गई रेलसेवाओं में शामिल गाड़ी संख्या 74842 भीलड़ी-भगत की कोठी भी दिनांक 22 मई 2026 को भीलड़ी से अपने निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।