साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

जैसलमेर। रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब साबरमती-जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का विस्तार जैसलमेर तक कर दिया गया है। इस विस्तार के तहत जैसलमेर से साबरमती के लिए उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को राजस्थान के सीमावर्ती पर्यटन क्षेत्र जैसलमेर से सीधे गुजरात के साबरमती तक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04873 जैसलमेर-साबरमती उद्घाटन एकतरफा स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 मई 2026 को जैसलमेर से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात्रि 03:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन मार्ग में रामदेवरा, फलोदी, ओसियां, जोधपुर, भगत की कोठी, लूनी, दुदाड़ा, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनवाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन और महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 09 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, साथ ही 01 गार्ड कोच और 01 पावरकार शामिल होंगे।

रेलवे ने बताया कि जैसलमेर तक विस्तारित नियमित सुपरफास्ट ट्रेन 20486/20485 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती का संचालन 23 मई 2026 से शुरू होगा।

गाड़ी संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे साबरमती से रवाना होकर जोधपुर 14:40 बजे पहुंचेगी तथा 14:50 बजे आगे रवाना होकर रात्रि 20:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती प्रतिदिन सुबह 06:30 बजे जैसलमेर से रवाना होकर जोधपुर 11:40 बजे पहुंचेगी और 11:50 बजे प्रस्थान कर रात्रि 20:00 बजे साबरमती पहुंचेगी।

रेलवे के इस निर्णय से जैसलमेर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को गुजरात के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और आवागमन को बड़ा लाभ होने की उम्मीद