समपार संख्या 294/बी 12 घंटे रहेगा बंद, ओवरहालिंग कार्य के चलते रोका जाएगा सड़क यातायात

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत बितरोई-मानपुर नगरिया स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 294/बी (मुजरिया-कछला मार्ग) पर सावधिक ओवरहालिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण उक्त समपार पर 21 मई 2026 को सायं 8:00 बजे से 22 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे तक सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह समपार किमी संख्या 388/13-14 पर स्थित है, जहां आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से किसी भी प्रकार का वाहन आवागमन अनुमन्य नहीं होगा।

रेल प्रशासन ने बताया कि इस अवधि में सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में कछला देहात स्थित समपार संख्या 295/सी का उपयोग किया जा सकेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर