दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदला

रेल प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंघई रेलखंड पर गौरा-सुवांसा-बादशाहपुर-निभापुर-जंघई के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत नॉन इंटरलोकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण आगामी दिनों में कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और कार्य की सुचारु प्रगति को देखते हुए कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, जबकि कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल व रेग्युलेट कर चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही और अधिक सुगम होगी, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों से ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

12875 पुरी आनंद विहार टर्मिनल का मार्ग बदला

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 12875 (पुरी आनंद विहार ट.) 23, 26, 28 एवं 30 जून 2026 को अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी प्रतापगढ़ लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जाफराबाद सुल्तानपुर लखनऊ होकर चलाई जाएगी। इस दौरान ट्रेन का भदोही, प्रतापगढ़, अमेठी, गौरीगंज और रायबरेली सहित पांच स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।

बनारस?देहरादून और देहरादून बनारस ट्रेनें प्रयागराज होकर चलेंगी

गाड़ी संख्या 15119 (बनारस देहरादून) 28 जून से 30 जून 2026 तक बनारस प्रयागराज रामबाग प्रयागराज प्रयाग प्रतापगढ़ के रास्ते संचालित होगी। इस दौरान सेवापुरी, परसीपुर, भदोही, जंघई, बादशाहपुर, गौरा सहित कुल 9 स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15120 (देहरादून बनारस) 27 जून से 29 जून 2026 तक प्रतापगढ़ प्रयाग प्रयागराज प्रयागराज रामबाग बनारस होकर चलाई जाएगी। इस ट्रेन का भी कई स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ठहराव नहीं रहेगा।

जंघई रूट बंद रहने से कई ट्रेनें रामबाग होकर चलेंगी

रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 11107 (ग्वालियर बनारस) तथा 15017 (लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर) 27 जून से 29 जून 2026 तक अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज जंघई के स्थान पर प्रयागराज प्रयागराज रामबाग बनारस होकर संचालित की जाएंगी। इस दौरान प्रयाग, फूलपुर, जंघई, सुरियावां, भदोही सहित कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

अयोध्या कैंट होकर चलेगी मुंबई से गोरखपुर/छपरा की ट्रेनें

रेलवे ने बताया कि 11055 (लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर) 28 एवं 29 जून 2026 को तथा 11059 (लोकमान्य तिलक ट. छपरा) 27 जून 2026 को प्रयागराज से जंघई-जौनपुर के स्थान पर फाफामऊ प्रतापगढ़ सुल्तानपुर अयोध्या कैंट शाहगंज होकर चलाई जाएंगी।

इसी तरह 15182 (लोकमान्य तिलक ट. मऊ) 29 जून 2026 को तथा 22103 (लोकमान्य तिलक ट. अयोध्या कैंट) 29 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

कई ट्रेनें देरी से चलेंगी, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

रेल प्रशासन के अनुसार निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा या मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।

15018 (गोरखपुर लोकमान्य तिलक ट.) 29 जून को 06:45 बजे तथा 30 जून को 08:15 बजे रवाना होगी।

इसके अतिरिक्त 15159, 15160, 11056, 20413 और 15127 सहित अन्य ट्रेनों को भी निर्धारित समय से विलंबित कर चलाने की सूचना जारी की गई है।

केएसआर बेंगलुरु स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग, कई ट्रेनें निरस्त

रेल प्रशासन ने बताया कि केएसआर बेंगलुरु स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

निरस्त ट्रेनें

05074 लालकुआं केएसआर बेंगलुरु विशेष (01 अगस्त 2026)

05073 केएसआर बेंगलुरु लालकुआं विशेष (04 अगस्त 2026)

06509 केएसआर बेंगलुरु दानापुर विशेष (03 अगस्त 2026)

06510 दानापुर केएसआर बेंगलुरु विशेष (05 अगस्त 2026)

आंशिक निरस्तीकरण वाली ट्रेनें

12628 नई दिल्ली केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस, 12627 केएसआर बेंगलुरु?नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22692 एवं 22691 राजधानी एक्सप्रेस को निर्धारित अवधि में आंशिक रूप से निरस्त कर वैकल्पिक स्टेशन से चलाया जाएगा।

व्हाइटफील्ड यार्ड कार्य के कारण 24 फेरे प्रभावित

रेल प्रशासन ने बताया कि व्हाइटफील्ड यार्ड फेज-1 के कमीशनिंग तथा चौथी लाइन कार्य के चलते दानापुर?एसएमवीटी बेंगलुरु विशेष सहित कई ट्रेनों के फेरे निरस्त किए गए हैं। वहीं 04131 कानपुर सेंट्रल?एसएमवीटी बेंगलुरु विशेष को 05 जुलाई 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे स्टेशन, अधिकृत पूछताछ केंद्र, एनटीईएस, आईआरसीटीसी वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

रेलवे ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और निर्माण कार्य को समयबद्ध पूरा करने के उद्देश्य से की गई है।