दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों को राहत, मध्य रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें

मध्य रेलवे ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व-2026 के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

मध्य रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। प्रमुख ट्रेनों में लोकमान्य तिलक टर्मिनस?मऊ, हडपसर?गाजीपुर सिटी, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस?गोरखपुर, हडपसर?गोरखपुर तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बनारस विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस?मऊ विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?मऊ द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक कुल 12 फेरे लगाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01124 मऊ से प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को 13 अक्टूबर से 22 नवंबर तक कुल 12 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन में 11 स्लीपर, 5 सामान्य, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।

यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़ और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

हडपसर?गाजीपुर सिटी विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01431/01432 हडपसर?गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01431 हडपसर से 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को कुल 12 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से 15 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को कुल 12 फेरे लगाएगी।

इस ट्रेन में 6 स्लीपर, 6 सामान्य, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी समेत कुल 22 डिब्बे होंगे। ट्रेन अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औंड़िहार समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस?गोरखपुर दैनिक विशेष

गाड़ी संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस?गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से तथा 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक गोरखपुर से संचालित होगी। दोनों दिशाओं में 32-32 फेरे लगाए जाएंगे।

इस ट्रेन में 11 स्लीपर, 5 सामान्य, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी समेत कुल 22 डिब्बे होंगे। ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

हडपसर?गोरखपुर दैनिक विशेष

गाड़ी संख्या 01415/01416 हडपसर?गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन भी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 01415 हडपसर से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक तथा गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। दोनों दिशाओं में 32-32 फेरे लगाए जाएंगे।

इस ट्रेन में 6 स्लीपर, 6 सामान्य, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी समेत कुल 18 डिब्बे होंगे। ट्रेन अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बनारस विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01051/01052 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बनारस द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 14 अक्टूबर से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को 14 अक्टूबर से 19 नवंबर तक कुल 12 फेरे लगाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 01052 बनारस से प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार को 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक कुल 12 फेरे लगाएगी।

इस ट्रेन में 11 स्लीपर, 5 सामान्य, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी समेत कुल 22 डिब्बे होंगे। ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी होते हुए बनारस पहुंचेगी।

मध्य रेलवे की ओर से पर्वों के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे मुंबई, पुणे और आसपास के क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।