ग्वालियर-बरौनी के बीच 17 फेरे, झांसी-खुर्दा रोड के बीच 6 फेरे संचालित होंगे

गर्मी में यात्रियों को राहत, रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें

ग्वालियर-बरौनी के बीच 17 फेरे, झांसी-खुर्दा रोड के बीच 6 फेरे संचालित होंगे

आनंद विहार ट.-खुर्दा रोड विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में भी विस्तार

यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी के सीजन में यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेल प्रशासन ने कई विशेष गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे द्वारा ग्वालियर-बरौनी, झांसी-खुर्दा रोड और आनंद विहार टर्मिनल-खुर्दा रोड के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन एवं अवधि विस्तार किया गया है।

ग्वालियर-बरौनी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 04137 (ग्वालियर-बरौनी) प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को 19 मई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक कुल 17 फेरों में चलेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04138 (बरौनी-ग्वालियर) प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 20 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक कुल 17 फेरों में संचालित होगी।

यह ट्रेन ग्वालियर से रवाना होकर शनिचरा, मालनपुर, गोहद रोड, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए बरौनी पहुंचेगी।

झांसी-खुर्दा रोड के बीच 6 फेरे

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 01929/01930 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है।

गाड़ी संख्या 01929 (झांसी-खुर्दा रोड) प्रत्येक शुक्रवार को 22 मई 2026 से 26 जून 2026 तक कुल 6 फेरों में चलेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01930 (खुर्दा रोड-झांसी) प्रत्येक रविवार को 24 मई 2026 से 28 जून 2026 तक कुल 6 फेरों में संचालित होगी।

यह ट्रेन झांसी से चलकर ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, गोमो, आद्रा, मिदनापुर, हिजली, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर होते हुए खुर्दा रोड पहुंचेगी।

आनंद विहार ट.-खुर्दा रोड विशेष ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 04066/04065 आनंद विहार ट.-खुर्दा रोड-आनंद विहार ट. विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है।

04066 आनंद विहार ट. से (सोमवार): 18 मई, 01 जून और 08 जून 2026 को कुल 03 अतिरिक्त फेरे

04065 खुर्दा रोड से (मंगलवार): 19 मई, 02 जून और 09 जून 2026 को कुल 03 अतिरिक्त फेरे

रेलवे ने बताया कि अतिरिक्त फेरों के दौरान यह ट्रेन कटक के बजाय नराज मारथापुर स्टेशन पर रुकेगी। समय-सारणी अन्य सभी स्टेशनों पर पहले की तरह ही रहेगी।

ट्रेन की कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे, जिसमें एसी प्रथम, एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर, सामान्य तथा एसएलआर कोच शामिल हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा अधिकृत माध्यमों से टिकट बुक कराकर यात्रा करें।