बदरपुर–सिलचर रूट पर रेल परिचालन सामान्य, पंचग्राम में मामूली मिट्टी खिसकने के बाद स्थिति नियंत्रण में

बदरपुर?सिलचर क्षेत्र में रेल सेवाएं सामान्य, भूस्खलन के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

बदरपुर?सिलचर क्षेत्र में वर्तमान में बारिश या भूस्खलन के कारण रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।

रेल प्रशासन के अनुसार, कल बदरपुर के समीप पंचग्राम क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मामूली मात्रा में मिट्टी खिसकने की घटना हुई थी। हालांकि, रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही मिट्टी को हटा दिया और ट्रैक को सुरक्षित कर दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस स्थान पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है, तथा यात्रियों के लिए किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।