भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर सालावास-बासनी-भगत की कोठी स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते आगामी दिनों में रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित और रेगुलेट रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संचालन को और अधिक आधुनिक बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इसके कारण निम्न रेलसेवाओं में बदलाव किया गया है।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

14821 जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 20 व 21 मई 2026 को रद्द रहेगी।

14822 साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 21 व 22 मई 2026 को रद्द रहेगी।

74839 भगत की कोठी-बाड़मेर रेलसेवा 21 मई 2026 को रद्द रहेगी।

74840 बाड़मेर-भगत की कोठी रेलसेवा 22 मई 2026 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

14896 बाड़मेर-भगत की कोठी रेलसेवा 21 मई 2026 को केवल बाड़मेर से लूनी तक संचालित होगी। यानी लूनी-भगत की कोठी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

14893 भगत की कोठी-बाड़मेर रेलसेवा 21 मई 2026 को भगत की कोठी के स्थान पर लूनी से संचालित होगी। यानी भगत की कोठी-लूनी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवा

15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 20 मई 2026 को फुलेरा-डेगाना-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव मकराना, डेगाना और मेडता रोड स्टेशनों पर रहेगा।

रेगुलेट रेलसेवा

14887 ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा 18 मई 2026 को बीकानेर-जोधपुर के बीच लगभग 2 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे द्वारा यह कार्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए किया जा रहा है।