करंडा पुलिस ने चोरी की बुलेट के साथ युवक को किया गिरफ्तार


करंडा, गाजीपुर। थाना करंडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुधवार को चौकी प्रभारी बड़हरा अरुण पाण्डेय अपनी टीम के साथ मैनपुर चट्टी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मैनपुर ताल मार्ग पर स्थित पहली पुलिया के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक की पहचान पंचम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बयेपुर थाना करंडा जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक रायल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में बाइक चोरी की निकली।
इस मामले में थाना करंडा में मु0अ0सं0 64/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 117(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष पाठक ने बताया कि अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अखिलेश यादव, कांस्टेबल वैभव यादव, अंकुर यादव, विवेक चौकी बड़सरा योगेन्द्र शर्मा शामिल रहे।