राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की जिला कार्यकारिणी घोषित, करण शर्मा बने जिलाध्यक्ष

वृन्दावन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मथुरा। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के संस्थापक श्रीकांत त्यागी के निर्देशन में मथुरा जनपद की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। पार्टी ने करण शर्मा को जिलाध्यक्ष, ठाकुर वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष और आस मोहम्मद को अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। कैलाश नगर मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि दल 'सबको साथ' लेकर चलने की नीति पर आधारित है, लेकिन ब्राह्मणों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर सवर्ण विरोधी होने और सवर्णों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। वक्ताओं ने मध्य प्रदेश की घटना और थानों में जनता के शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए संघर्ष करेगी।इस अवसर पर विष्णु शर्मा, मोहित गुप्ता, यूसुफ अली और भावेश चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइट - करण शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रवादी नवनिर्माण पार्टी ।