रहस्य संदेश के संपादक रामनरेश चौहान उत्कर्ष शिखर अवार्ड-2026 से सम्मानित

नई दिल्ली। सामाजिक सरोकार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राष्ट्रीय कार्यक्रम ?उत्कर्ष शिखर अवार्ड-2026? का भव्य आयोजन उर्दू घर, दिल्ली में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया नई सुबह के तत्वावधान में किया गया, जिसमें देशभर से आए पत्रकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेचर वेलफेयर काउंसिल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान को विशेष रूप से आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। वहीं जीव एकता फाउंडेशन ने आयोजन में सामाजिक सहयोग प्रदान किया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के जनपद एटा से प्रकाशित रहस्य संदेश के संपादक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान को पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं बेबाक लेखनी के लिए ?उत्कर्ष शिखर अवार्ड-2026? से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ओमप्रकाश व्यास एवं पूर्व निगम पार्षद तथा भाजपा महिला मोर्चा शाहदरा की जिला अध्यक्ष अपर्णा गोयल रहे। इसके अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. कमल टावरी, हनुमान सेवा मंडल के अध्यक्ष सुनील गर्ग, सुदर्शन न्यूज़ राष्ट्रीय निर्माण के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. पवन आर्या, ?योग करो निरोगी काया? अभियान के योगी तिलक राज धीमन, नारी जागरण शक्ति के संस्थापक सुरेंद्र कुमार शर्मा, हरित सेवा मिशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता तथा बलजीत नगर पटेल नगर विकास मंच के संस्थापक रामचंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समाज और पत्रकारिता में योगदान को सराहा

वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और ऐसे पत्रकार जो समाज के मुद्दों को निर्भीकता से उठाते हैं, वे समाज के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन डा. नरेश पाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ राज नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष लखनऊ संजय सिंह, जिलाध्यक्ष मथुरा विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ देवेंद्र पाराशर, मंडल महामंत्री अलीगढ़ योगेश कौशिक व विवेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद डा. भानु प्रकाश वर्मा सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने रामनरेश सिंह चौहान को उत्कर्ष शिखर अवार्ड-2026 से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान न केवल रामनरेश सिंह चौहान की निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता का सम्मान है, बल्कि ग्रामीण पत्रकारिता के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे भी अपनी बेबाक लेखनी के माध्यम से समाज और पत्रकारिता जगत को नई दिशा देने का कार्य करते रहेंगे।