मेड़ता रोड यार्ड कार्य: जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी 24 मई को रद्द, 8 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन यार्ड में समपार फाटक के स्थान पर रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के कारण 24 मई को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन को दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए रद्द किया गया है। वहीं बाड़मेर-ऋषिकेश, रणकपुर, मरुधर, भोपाल एक्सप्रेस सहित कुल 8 ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और दीर्घकालिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। कार्य के दौरान एक दिन के लिए ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव रहेगा।

इंटरसिटी सुपरफास्ट रद्द

ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट

➡️ 24 मई को दोनों ओर से एक-एक ट्रिप के लिए रद्द

इन ट्रेनों का मार्ग रहेगा परिवर्तित

14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (24 मई)

जोधपुर-लूनी-पाली मारवाड़-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा मार्ग

ठहराव: लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर

14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (23 मई को रवाना)

फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर

ठहराव: अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, पाली, लूनी

14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस (24 मई)

जोधपुर-फलोदी-लालगढ़-बीकानेर

ठहराव: फलोदी

14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस (23 मई को रवाना)

बीकानेर-लालगढ़-फलोदी-जोधपुर

ठहराव: फलोदी

14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस (24 मई)

बीकानेर-लालगढ़-फलोदी-जोधपुर

ठहराव: फलोदी

14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (23 मई को रवाना)

फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर

ठहराव: अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी

14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस (24 मई को रवाना)

फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर

ठहराव: अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी

22632 बीकानेर-मदुरै अणुव्रत सुपरफास्ट (24 मई को रवाना)

बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर-जयपुर

ठहराव: रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति व समय की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा बदले हुए मार्ग के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। संभावित देरी को देखते हुए यात्रियों को समय से पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।