अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026: अलीगढ़ में स्कूलों व अस्पतालों में मॉक ड्रिल, दी गई सुरक्षा प्रशिक्षण

अलीगढ़। अग्निशमन तथा आपात सेवा अलीगढ़ द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत जिले के स्कूलों और अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम एवं फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ?Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society ? Together for Fire Prevention? रखी गई है।

पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवा मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के पर्यवेक्षण में दिल्ली पब्लिक स्कूल, रामघाट रोड में विद्यार्थियों व स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई और प्राथमिक अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण कराया गया।

इसी क्रम में सेठ जयपुरिया स्कूल, संजीवनी अस्पताल और विराट अस्पताल मडराक सहित अन्य स्कूलों व अस्पतालों में भी मॉक ड्रिल कराई गई। अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में त्वरित सूचना देने के लिए 101 व 112 नंबर पर कॉल करने की अपील की।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आग से होने वाली जन-धन की हानि को कम करना और समाज को अधिक सुरक्षित बनाना है।