गोंडा-बुढ़वाल खंड में तीसरी लाइन कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त, मार्ग परिवर्तित व रीशेड्यूल

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सूचित किया गया है कि गोंडा-बुढ़वाल रेलखंड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इस कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त करने, कुछ के मार्ग परिवर्तन, आंशिक निरस्तीकरण/आंशिक ओरिजिनेशन तथा कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे स्टेशन, अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

(1) आठ ट्रेनें रहेंगी निरस्त

रेल प्रशासन द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों को संबंधित तिथियों पर निरस्त किया गया है?

22921 बांद्रा टर्मिनस?बलरामपुर (05 जुलाई 2026)

22922 बलरामपुर?बांद्रा टर्मिनस (07 जुलाई 2026)

15133 छपरा?आनंद विहार टर्मिनल (06 जुलाई 2026)

15134 आनंद विहार टर्मिनल?छपरा (08 जुलाई 2026)

22199 ग्वालियर?बलरामपुर (08 जुलाई 2026)

22200 बलरामपुर?ग्वालियर (09 जुलाई 2026)

15029 गोरखपुर?पुणे (09 जुलाई 2026)

15030 पुणे?गोरखपुर (11 जुलाई 2026)

(2) कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

गोंडा-बुढ़वाल खंड में कार्य के चलते अनेक ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों का ठहराव गोंडा सहित कुछ स्टेशनों पर नहीं होगा।

प्रमुख मार्ग परिवर्तित ट्रेनें?

15707 कटिहार?अमृतसर एक्सप्रेस (09 जून से 28 जून व 04 जुलाई से 09 जुलाई तक अलग-अलग मार्गों से)

02569 दरभंगा?नई दिल्ली (29 जून तथा 06 जुलाई से 10 जुलाई तक)

12512 तिरुवनंतपुरम?गोरखपुर (28 जून, 30 जून, 01 जुलाई, 05 जुलाई, 07 जुलाई)

15046 ओखा?गोरखपुर (28 जून एवं 05 जुलाई)

12592 यशवंतपुर?गोरखपुर (29 जून एवं 06 जुलाई)

19409 साबरमती?थावे (02 जुलाई)

19623 मदार जं.?दरभंगा (03 जुलाई)

12522 एर्नाकुलम?बरौनी (03 जुलाई)

15065 गोरखपुर?पनवेल (06, 09 व 10 जुलाई)

15067 गोरखपुर?बांद्रा टर्मिनस (08 जुलाई)

15109 छपरा?मथुरा (06, 08 व 10 जुलाई)

15110 मथुरा?छपरा (08 जुलाई)

11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?गोरखपुर (09 जुलाई)

07076 गोरखपुर?हैदराबाद (05 जुलाई)

12596 आनंद विहार?गोरखपुर (08 जुलाई)

15566 नई दिल्ली?ललितग्राम (08 जुलाई)

12571 गोरखपुर?आनंद विहार (08 व 10 जुलाई)

12572 आनंद विहार?गोरखपुर (09 जुलाई)

रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन बदले हुए मार्ग से होने के कारण यात्रियों को निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव नहीं मिलेगा।

(3) कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण/आंशिक संचालन

रेलवे द्वारा कुछ गाड़ियों को बीच के मार्ग में आंशिक रूप से निरस्त/शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है?

11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?गोंडा (कई तिथियों पर गोरखपुर तक ही, गोरखपुर-गोंडा निरस्त)

11056 गोंडा?लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कई तिथियों पर गोरखपुर से, गोंडा-गोरखपुर निरस्त)

22199 ग्वालियर?बलरामपुर (01 जुलाई को लखनऊ तक, लखनऊ-बलरामपुर निरस्त)

22200 बलरामपुर?ग्वालियर (02 जुलाई को लखनऊ से, बलरामपुर-लखनऊ निरस्त)

12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस?गोरखपुर (08 जुलाई को लखनऊ तक, लखनऊ-गोरखपुर निरस्त)

(4) पांच ट्रेनें रहेंगी रीशेड्यूल

निर्माण कार्य के कारण कुछ गाड़ियों को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा?

19038 बरौनी?बांद्रा टर्मिनस (09 जुलाई, 3.30 घंटे देरी से)

13019 हावड़ा?काठगोदाम (08 जुलाई, 3.30 घंटे देरी से)

12595 गोरखपुर?आनंद विहार टर्मिनल (09 जुलाई, 2.30 घंटे देरी से)

12566 नई दिल्ली?दरभंगा (09 जुलाई, 2.30 घंटे देरी से)

11123 ग्वालियर?बरौनी (09 जुलाई, 2 घंटे देरी से)

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का अपडेटेड समय व मार्ग रेलवे स्टेशन, NTES, IRCTC या रेलवे हेल्पलाइन से जरूर जांच लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।