यात्रियों को राहत: उधना-मधुबनी, झंझारपुर और समस्तीपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए उधना से बिहार तक तीन अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन

मधुबनी, झंझारपुर व समस्तीपुर के लिए मई में एक-एक फेरा

प्रयागराज। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने उनकी सुविधा के लिए उधना से बिहार के प्रमुख स्टेशनों तक तीन अनारक्षित विशेष गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों का संचालन मई माह में किया जाएगा, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उधना से मधुबनी, झंझारपुर और समस्तीपुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनों में 22 डिब्बों की संरचना रहेगी।

उधना?मधुबनी?उधना विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 09041 उधना?मधुबनी अनारक्षित विशेष ट्रेन शनिवार 02 मई 2026 को उधना से रात 23:30 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09042 मधुबनी?उधना सोमवार 04 मई 2026 को मधुबनी से 12:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।

उधना?झंझारपुर?उधना विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 09045 उधना?झंझारपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन रविवार 03 मई 2026 को उधना से 01:30 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09046 झंझारपुर?उधना सोमवार 04 मई 2026 को झंझारपुर से 19:30 बजे रवाना होगी।

उधना?समस्तीपुर?उधना विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 09047 उधना?समस्तीपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन रविवार 03 मई 2026 को उधना से 05:00 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09048 समस्तीपुर?उधना सोमवार 04 मई 2026 को समस्तीपुर से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ये विशेष ट्रेनें चालटन, बरदोली, नंदूरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी व ठहराव की जानकारी अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।