रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना: दो ट्रेनें बहाल, कई गाड़ियों के निरस्तीकरण व आंशिक संचालन की अवधि बढ़ी

रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना: दो ट्रेनें बहाल, कई गाड़ियों के निरस्तीकरण व आंशिक संचालन की अवधि बढ़ी

रेल प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि पूर्व में अधिसूचित कुछ ट्रेनों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। रेलवे द्वारा दो गाड़ियों को पुनः संचालित (रिस्टोर) करने के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के निरस्तीकरण तथा शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन की अवधि को भी आगे बढ़ा दिया गया है।

दो गाड़ियों का पुनः संचालन (रिस्टोरेशन)

रेलवे द्वारा पूर्व में निरस्त घोषित निम्न गाड़ियों को पुनः चलाने का निर्णय लिया गया है?

12209 कानपुर सेंट्रल - काठगोदाम एक्सप्रेस (02 जून 2026 तक निरस्त थी)

12210 काठगोदाम - कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (01 जून 2026 तक निरस्त थी)

इन दोनों गाड़ियों के बहाल होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

निरस्तीकरण अवधि में विस्तार

रेल प्रशासन द्वारा निम्न गाड़ियों के निरस्तीकरण की अवधि को बढ़ा दिया गया है?

22431 सूबेदारगंज - शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस

पहले 30 मई 2026 तक निरस्त

अब 13 जून 2026 तक निरस्त रहेगी

22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन - सूबेदारगंज एक्सप्रेस

पहले 31 मई 2026 तक निरस्त

अब 14 जून 2026 तक निरस्त रहेगी

आंशिक निरस्तीकरण/आंशिक ओरिजिनेशन की अवधि बढ़ी

रेल प्रशासन ने कुछ गाड़ियों के आंशिक संचालन की अवधि में भी विस्तार किया है?

20433 सूबेदारगंज?श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस

पहले 31 मई 2026 तक अम्बाला तक संचालित

अब 14 जून 2026 तक अम्बाला तक ही जाएगी

20434 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - सूबेदारगंज एक्सप्रेस

पहले 01 जून 2026 तक अम्बाला से ही चल रही थी

अब 15 जून 2026 तक अम्बाला से ही चलेगी

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ, वेबसाइट या अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।