पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक, झुलसा पति अस्पताल में भर्ती 

पीलीभीत। एक पत्नी पर पति के ऊपर एसिड फेंकने का आरोप लगा है। 25 परसेंट से अधिक झुलसे पति को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। विवाद घरेलू बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है, इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनीं हो गई, गुस्से में आकर पत्नी ने से पति को एसिड फेंक कर जलाने का प्रयास किया।जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के खैरुल शाह निवासी हेमंत ने बताया कि उसकी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है और दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया भी न्यायालय में चल रही है। आरोप है कि रविवार रात करीब आठ बजे जब वह अपने घर पहुंचा, तभी उसकी पत्नी ने उस पर एसिड फेंक दिया। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। कोतवाली पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। प्रकरण में थाना कोतवाली पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साक्ष्यानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।