मुरादाबाद में फायर ब्रिगेड की तेजी: मिनटों में बुझाई रेलवे क्वार्टर की आग

मुरादाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्वार्टर में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने बेहद तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय तथा मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा फायर टेंडर के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने बिना समय गंवाए तेजी से आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही समय में आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के कुछ ही मिनटों के भीतर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जनता ने अग्निशमन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंचकर आग बुझाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है।

फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई बनी मिसाल, समय रहते टली बड़ी दुर्घटना।