जनसंवाद कार्यक्रमों में देवतुल्य जो वादा किया वह निभाकर दिखाया केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद जी ने - किसान नेता देवस्वरूप पटेल।

पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद की माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर की गई सिफारिश एवं पैरवी के बाद पीलीभीत जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र में 71 करोड़ 38 लाख 92 हजार से 53 सड़कें जिनकी लंबाई 117 किलोमीटर है के निर्माण की स्वीकृति कराई गई है जिनमें कुछ मार्ग नवीनीकरण के हैं यह विकास के कार्यों की स्वीकृति जनवरी से 31 मार्च तक प्रदान हुई हैं

इसके साथ ही सदर विधानसभा पीलीभीत में मझोला भगा मोहम्मदगंज नगरिया माधौपुर होते हुए अमखिडिया रिछा जहानाबाद हाईवे तक सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं भगा मोहम्मद गंज पर देवहा नदी के कटे मार्ग के निर्माण ठोकरे एवं बाढ़ से बचाव के सुरक्षात्मक कार्यों एवं 167 मीटर नए पुल की स्वीकृति कराकर उनके निर्माण को एक अरब 15 करोड़ रुपए जारी कराए गए हैं इस महत्वपूर्ण विकास के कार्य को कराने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने भगा मोहम्मद गंज में जनसंवाद कार्यक्रम कर अधिकारियों को कार्य योजना बनाकर अभिलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे

पूरनपुर की विधानसभा के हरदोई शाखा नहर के शारदा नहर पर पहुंच मार्ग सेतु के समानांतर सेतु निर्माण को 27 करोड़ 9 लाख रुपए कलीनगर एवं डगा पुल के लिए केंद्रीय राज मंत्री श्री जितिन प्रसाद द्वारा स्वीकृत कराये गये हैं इन पुलों का भी अपने भ्रमण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने पूरनपुर विधायक श्री बाबूराम पासवान के साथ निरीक्षण किया था

जनपद पीलीभीत में विकास के कई बड़े कार्यों के स्वीकृति कराने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोकुल प्रसाद मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कई सामाजिक संगठनाे के पदाधिकारी ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है वहीं किसानों व्यापारियों सहित आम जनता ने भी खुशी व्यक्त की है

किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने कहा कि श्री जितिन प्रसाद केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार ने सबसे महत्वपूर्ण पुराने कार्य भी स्वीकृत कराकर पीलीभीत की जनता में और अधिक मजबूत रिश्ता बनाया है इन पुलों और सड़कों के निर्माण के बाद जनपद की जनता को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध होगा और कई कई किलोमीटर दूरी तय करके अपने गंतव्य को जाने की दिक्कतों से भी निजात मिलेगी