प्रयागराज मंडल ने यूपी होमगार्ड परीक्षार्थियों के लिए चलाईं एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, 5 हजार से अधिक यात्रियों को मिला लाभ

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल द्वारा विशेष प्रबंध किए गए। 26 अप्रैल 2026 को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए मंडल प्रशासन ने आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया, ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह पूरी व्यवस्था मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गई। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश-निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा भीड़ की स्थिति, यात्रियों की आवाजाही और प्लेटफॉर्म प्रबंधन का लगातार अवलोकन किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

संचालित एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का विवरण

कानपुर सेंट्रल?प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल

प्रस्थान समय: 13:12 बजे

कोच: 12

यात्रियों की संख्या: लगभग 1800

कानपुर सेंट्रल?प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल

प्रस्थान समय: 18:15 बजे

कोच: 21

यात्रियों की संख्या: लगभग 1800

कानपुर सेंट्रल?लखनऊ एग्जाम स्पेशल

प्रस्थान समय: 18:30 बजे

कोच: 12

यात्रियों की संख्या: लगभग 1800

सुरक्षा और सहायता के पुख्ता इंतजाम

परीक्षार्थियों की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों को प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में तैनात किया गया। वहीं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्टेशन परिसर में यात्रियों का मार्गदर्शन किया गया और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

टिकट जांच स्टाफ, हेल्प डेस्क और अन्य कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन समय और यात्रा संबंधी जरूरी सूचनाएं लगातार दी जाती रहीं।

भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात

भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई। यात्रियों को लाइन में व्यवस्थित रूप से प्रवेश एवं निकास के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को लगातार दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न लगे और आवागमन सुचारु बना रहे।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर अभ्यर्थियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। एग्जाम स्पेशल ट्रेनों के संचालन से परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके और तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित हो सके।