ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘अर्थ डे’ अत्यन्त ही हर्षोल्लास से मनाया गया

ब्लूमिंगडेल स्कूल

बदायूँ।

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ?अर्थ डे? अत्यन्त ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत बच्चों ने अनेक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत बच्चों ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने एवं प्रदूषित करने के दुष्परिणामों पर आधारित भाषण, कविता, लघुनाटिका आदि प्रस्तुत किया, जिन्हें देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए एवं भविष्य के प्रति चिन्तित होते हुए पृथ्वी को सुरक्षित रखने हेतु प्रतिज्ञा भी ली। इतना ही नहीं इस मौके पर कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु ?पोस्टर मेकिंग? एवं ?स्लोगन? प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपने भावोें को अत्यन्त ही कलात्मक व मनमोहक ढंग से उकेरा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए अनुपयोगी वस्तुओं का सद्पयोग कर सुन्दर साज-सज्जा स्पर्द्धा भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बड़े ही सुन्दर ढंग से इनका उपयोग कर अपनी-अपनी कक्षा व अपने फ्लोर को सुसज्जित किया। इस अवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य आज की पीढ़ी को अपने आस-पास के वातावरण एवं जीवन में उसकी महत्ता आदि के विषय में बताया एवं वातावरण व पृथ्वी को साफ-स्वच्छ व सुरक्षित रखने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने इस विषय पर परिचर्चा करते हुए ?अर्थ डे? विषय पर अपने विचारों से अवगत कराया एवं भविष्य में इसे अनदेखा करने पर होने वाले दुष्परिणामों के विषय में बताया। इस महत्वपूर्ण दिवस पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उपस्थित रहकर सभी प्रतियोगी व विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाया।