थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा ऑटोलिफ्टर गैंग के 02 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गई चार अदद मोटरसाइकिले हुई बरामद मोटरसाइकिलों के भारी संख्या में पार्ट्स भी हुए बर

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा ऑटोलिफ्टर गैंग के 02 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गई चार अदद मोटरसाइकिले हुई बरामदमोटरसाइकिलों के भारी संख्या में पार्ट्स भी हुए बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 25.04.2026 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ऑटोलिफ्टर गैंग के 02 सदस्यों 1. अरून पुत्र फूल सिंह 2. संजीव पुत्र मथुरी निवासीगण ग्राम करियावैन थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को मय चोरी की गयी 04 अदद मोटरसाईकिल,मोटरसाईकिलों के पार्टस सहित दहगवाँ चौराहे के निकट गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के संबंध में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 115/2026 धारा- 35,106 BNSS व 317(2),317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूँ भेजा गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

1. अरून पुत्र फूल सिंह, ग्राम करियावैन थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ

2. संजीव पुत्र मथुरी निवासी ग्राम करियावैन थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ

*बरामदगी का विवरण:*

1. मोटरसाईकिल स्पलेन्डर प्लस रंग काला,

2. मोटरसाईकिल प्लेटिना रंग लाल

3. मोटरसाईकिल स्पलेन्डर प्लस रंग काला

4.मोटरसाईकिल CD DAWN रंग काला

5. मोटरसाईकिल के पार्टस ,02 टंकी , 02 सलैन्सर , 05 मरघाट , 02 हैड लाईट , 02 कवर फिल्टर , 01 हैन्डिल , 02 कैरियर , 03 वाईजर , 01 सीट , 02 पहिया रिम सहित , 02 साईड बैटरी कवर , मोटर साईकिल के वायरिंग व स्विच आदि , 02 चैन कवर , 02 चैचिस , 01 चैनसेट , 02 शाकर , 01 चैनगार्ड , 01 स्टैण्ड , 02 ब्रेकशू , 01 ब्रेक पैन्डल , 01 लाइट , 01 इन्डीकेटर , 01 पूरा इंजन कटा हुआ

*अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास :*

*अभियुक्त संजीव*

1.मु0अ0स0-115/2026 धारा- 35,106 BNSS व 317(2),317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS

2. मु0अ0स0 739/14 धारा 201/302/364 भादवि

*अभियुक्त अरून*

मु0अ0स0-115/2026 धारा- 35,106 BNSS व 317(2),317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

1. व0उ0नि0 श्री पुष्पेन्द्र सिंह थाना जरीफनगर जिला बदायूँ मय टीम ।