विशेष व्याख्यान और वृक्षारोपण के साथ मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

आज दिनांक 22.04.2026 को सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज, शिकारपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष व्याख्यान से हुई। महाविद्यालय की एनवायरनमेंट कमेटी के संयोजक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता श्री उत्तम वीर सिंह जी ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें अपनी धरती के प्रति जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है।

इसके पश्चात संस्थान के आईक्यूएसी समन्वयक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती श्वेता सिंह जी ने पर्यावरण के महत्व, बढ़ते प्रदूषण के कारणों तथा उसके निवारण के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

व्याख्यान के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्थान के सचिव श्री विपिन बंसल जी एवं तहसीलदार शिकारपुर श्री गौरव विष्नोई जी, श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल जी के द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 बिनोद कुमार सिंह, वरिश्ठ प्रवक्ता श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती श्वेता सिंह, सुहैल आलम, डॉ. अरविंद कुमार, श्रीमती रष्मि राघव, सुश्री लक्ष्मी, डाॅ0 गौरव सोलंकी, डॉ. बाला रानी, सुश्री काजल सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।