सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई आरोपी सुन्दर दास महंत पिता सम्मेदास महंत, उम्र 57 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 सोंठी, थाना सक्ती को सट्टा खेलते गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से सट्टा में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 7000 रुपये), सट्टा पट्टी लिखा कागज, एक डॉट पेन तथा नगद 510 रुपये, कुल 7510 रुपये जब्त किए गए।जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 24.04.2026 को साइबर सेल टीम जुर्म-जरायम एवं माइनर एक्ट की कार्रवाई हेतु क्षेत्र में रवाना हुई थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 11 सोंठी का सुन्दर दास महंत अपने घर के सामने कागज एवं मोबाइल में सट्टा पट्टी लिखकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिला रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने गवाहों को सूचित कर धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर बताए गए स्थान पर रेड की। पुलिस को आते देख अन्य लोग फरार हो गए, जबकि सुन्दर दास महंत मौके पर मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल, सट्टा पट्टी, नगद रकम बरामद हुई।
आरोपी को सट्टा संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, लेकिन उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद समक्ष गवाहों के मोबाइल, कागज, पेन एवं नगद रकम जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 6 एवं 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पाए जाने पर 24.04.2026 को 23:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल टीम के उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, प्रेम सिदार, आरक्षक जितेंद्र कंवर, कमलेश लहरे, अलेक्सियूस मिंज, दीपक साहू तथा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।