यात्री भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी अतिरिक्त कोच बढ़ाए गए

अहमदाबाद। यात्रियों की बढ़ती संख्या और गर्मियों में अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने दो जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।

पश्चिम रेलवे के अनुसार साबरमती?जोधपुर और साबरमती?जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में एक अतिरिक्त 3-टियर एसी और दो स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे।

साबरमती?जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20486/20485)

ट्रेन संख्या 20486 (साबरमती?जोधपुर) में 03 मई से 02 जून 2026 तक

ट्रेन संख्या 20485 (जोधपुर?साबरमती) में 01 मई से 31 मई 2026 तक

एक अतिरिक्त 3-टियर एसी और दो स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे।

साबरमती?जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20492/20491)

ट्रेन संख्या 20492 (साबरमती?जैसलमेर) में 01 मई से 31 मई 2026 तक

ट्रेन संख्या 20491 (जैसलमेर?साबरमती) में 02 मई से 01 जून 2026 तक

एक अतिरिक्त 3-टियर एसी और दो स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे।

रेलवे ने बताया कि संशोधित व्यवस्था के तहत दोनों जोड़ी ट्रेनें अब कुल 22 कोचों के साथ संचालित की जाएंगी।

इस निर्णय से यात्रियों को आरक्षण में राहत मिलने के साथ-साथ यात्रा अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।