पश्चिम रेलवे चलाएगी गांधीधाम–मालदा टाउन–गांधीधाम समर स्पेशल ट्रेन, 25 अप्रैल से होगी शुरुआत

पश्चिम रेलवे चलाएगी गांधीधाम?मालदा टाउन?गांधीधाम समर स्पेशल ट्रेन, 25 अप्रैल से होगी शुरुआत

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए गांधीधाम?मालदा टाउन?गांधीधाम के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी।

ट्रेन नंबर 09463/09464 समर स्पेशल का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 09463 (गांधीधाम?मालदा टाउन समर स्पेशल)

यह ट्रेन 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को गांधीधाम से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सोमवार को सुबह 09:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09464 (मालदा टाउन?गांधीधाम समर स्पेशल)

यह ट्रेन 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को मालदा टाउन से शाम 17:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन बुधवार को 15:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सामाखियाली, राधनपुर, भीलड़ी, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बड़हरवा और न्यू फरक्का स्टेशनों पर ठहरेगी।

कोच संरचना

इस समर स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

बुकिंग की जानकारी

ट्रेन संख्या 09463 गांधीधाम?मालदा टाउन समर स्पेशल के लिए बुकिंग 24 अप्रैल 2026 से सभी PRS काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की पुष्टि अवश्य कर लें।