जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य, तीन रेलसेवाएं रहेंगी मार्ग परिवर्तित

जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य, तीन रेलसेवाएं रहेंगी मार्ग परिवर्तित

डेगाना-गच्छीपुरा व मेडता रोड यार्ड में समपार फाटकों पर लिया जाएगा ब्लॉक

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर रेल संरक्षा एवं यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत डेगाना-गच्छीपुरा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 60 तथा मेडता रोड यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है।

ब्लॉक के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं अस्थायी रूप से मार्ग परिवर्तित कर संचालित की जाएंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान निम्न रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी?

1. गाड़ी संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी

यह रेलसेवा दिनांक 24 मई 2026 को जोधपुर से प्रस्थान कर लूनी-मारवाड़- अजमेर-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर

यह रेलसेवा दिनांक 24 मई 2026 को जैसलमेर से प्रस्थान कर बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर मार्ग से संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाड़ी संख्या 19720 सूरतगढ़-जयपुर

यह रेलसेवा दिनांक 24 मई 2026 को सूरतगढ़ से प्रस्थान कर बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर मार्ग से संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे पूछताछ, एनटीईएस ऐप या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।