ग्रीष्मावकाश में राहत: रेलवे ने दो रूटों पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन शुरू किया है। इन स्पेशल ट्रेनों में भावनगर टर्मिनस-हावड़ा-भावनगर टर्मिनस तथा साबरमती-दुर्गापुर-साबरमती रूट शामिल हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर कुल चार-चार ट्रिप संचालित की जाएंगी।

भावनगर टर्मिनस-हावड़ा स्पेशल ट्रेन (09531/09532)

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09531 भावनगर टर्मिनस-हावड़ा स्पेशल का संचालन 20 अप्रैल 2026 और 27 अप्रैल 2026 को कुल 02 ट्रिप किया जाएगा। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस से शाम 5:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे जयपुर पहुंचेगी और 8:00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन तीसरे दिन रात 9:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 09532 हावड़ा-भावनगर टर्मिनस स्पेशल का संचालन 23 अप्रैल 2026 और 30 अप्रैल 2026 को कुल 02 ट्रिप किया जाएगा। यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 3:10 बजे जयपुर पहुंचेगी और 3:25 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

यह ट्रेन सोनगढ़, धोला, बोटाद, सुरेन्द्रनगर गेट, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 04 द्वितीय शयनयान, 10 सामान्य श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल ट्रेन (09421/09422)

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09421 साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल का संचालन 21 अप्रैल 2026 और 26 अप्रैल 2026 को कुल 02 ट्रिप किया जाएगा। यह ट्रेन साबरमती से सुबह 10:35 बजे रवाना होकर रात 8:35 बजे जयपुर पहुंचेगी और 8:45 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन तीसरे दिन रात 1:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 09422 दुर्गापुर-साबरमती स्पेशल का संचालन 23 अप्रैल 2026 और 28 अप्रैल 2026 को कुल 02 ट्रिप किया जाएगा। यह ट्रेन दुर्गापुर से सुबह 4:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 8:40 बजे प्रस्थान कर शाम 7:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

यह ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल व अण्डाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 13 थर्ड एसी, 07 थर्ड एसी इकोनॉमी तथा 02 पावरकार शामिल रहेंगे।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।