एटा: भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री मदन चौहान का चैलेंज स्वीकारा, 17अप्रैल को करेंगे गढ़ मुक्तेश्वर कूच।

*एटा: भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री मदन चौहान का चैलेंज स्वीकारा, कल गढ़मुक्तेश्वर कूच।*
*योगेश प्रताप बोले- 17 अप्रैल को गढ़मुक्तेश्वर में लेंगे अपमान का बदला, प्रदेश भर के पदाधिकारी होंगे एकत्र*
*पूर्व मंत्री के 'भानु प्रताप के मुंह में मूत देंगे' वाले बयान से किसानों में आक्रोश, पुलिस अलर्ट मोड पर*

*एटा। भारतीय किसान यूनियन भानू और भाजपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान के बीच विवाद गहराता जा रहा है। भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने पूर्व मंत्री के चैलेंज को स्वीकार करते हुए कल 17 अप्रैल को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कूच का ऐलान किया है।*

*क्या है पूरा मामला*
*बीजेपी के पूर्व मंत्री मदन चौहान ने गत सप्ताह किसान नेता भानु प्रताप सिंह पर आरोप लगाया था कि वह पीएम और सीएम को गालियां देते हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि "भानु प्रताप के मुंह में मूत देंगे"।*

*किसानों में उबाल*
*पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद देश भर के किसानों में आक्रोश फैल गया है। किसान संगठनों ने बयान को किसान कौम का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर भी #मदन_चौहान_माफी_मांगो ट्रेंड कर रहा है। किसान नेता और संगठन पूर्व मंत्री से बयान वापस लेने की मांग कर रहे हैं।*

*योगेश प्रताप ने जारी किया वीडियो*
*भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने वीडियो जारी कर पूर्व मंत्री के चैलेंज को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, "पूर्व मंत्री मदन चौहान के आवास पर पहुंचेंगे। उनके चैलेंज को हमने स्वीकार कर लिया है। 17 अप्रैल को दोपहर में गढ़मुक्तेश्वर में अपमान का बदला लिया जाएगा।"*

*गढ़मुक्तेश्वर में जुटेंगे पदाधिकारी*
*योगेश प्रताप सिंह के ऐलान के बाद संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। कल सुबह 9 बजे एटा से गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना होंगे। पूरे प्रदेश से भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर में एकत्रित होंगे।*

*पुलिस-प्रशासन अलर्ट*
*किसान नेता की चेतावनी के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। खुफिया विभाग भी जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। गढ़मुक्तेश्वर में भारी पुलिस बल तैनात करने की तैयारी है। प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था न बिगड़े।*

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।