UP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम! मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया...

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने फैसला लिया है कि अब प्रदेश में लगाए गए सभी स्मार्ट मीटर पहले की तरह पोस्टपेड मीटर की तरह ही काम करेंगे, यानी उपभोक्ताओं को प्रीपेड सिस्टम के तहत पहले से रिचार्ज कराने की बाध्यता नहीं रहेगी।

स्मार्ट मीटरों में लगातार आ रही तकनीकी दिक्कतों और उपभोक्ताओं के विरोध को देखते हुए सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दी जानकारी

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ?X? के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि सरकार की प्राथमिकता उपभोक्ताओं की सुविधा है और इसी को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली पर लाने का निर्णय लिया गया है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ?मैं पहले भी कह चुका हूं ?उपभोक्ता देवो भव:?, और उपभोक्ताओं को राहत देना सरकार का दायित्व है।?

नए नियमों के अनुसार स्मार्ट मीटर में क्या बदलेगा?

ऊर्जा मंत्री द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसमें?

स्मार्ट मीटर अब सामान्य पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे।

प्रीपेड व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं को महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक की खपत का बिल दिया जाएगा।

यह बिल अगले 10 दिनों के भीतर SMS या व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा।

बिल भुगतान की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रहेगी।

बिजली कटौती को लेकर भी बड़ी राहत

ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराएं, ताकि बिजली विभाग से भेजे गए संदेश उन्हें समय पर मिल सकें।

बकाया बिल पर किश्तों की सुविधा

बिजली उपभोक्ताओं को एक और बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पुराने बकाया बिल को 10 किश्तों में जमा करने की सुविधा लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे उन उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, जिन पर पुराने बिलों का बकाया है।

पुराने मीटर बदलने का कार्य स्थगित

सरकार ने यह भी फैसला किया है कि पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। हालांकि, हाल में लगाए गए स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

गर्मी में बिजली संकट न हो, विभाग को सख्त निर्देश

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शक्ति भवन में बैठक कर विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया की भूमिका

इस नई व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय स्तर पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान और नई प्रणाली को सुचारू बनाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

प्रदेशवासियों को राहत, बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय से स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में चल रही चिंता और परेशानी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। अब उपभोक्ता पहले की तरह हर महीने बिल प्राप्त कर भुगतान कर सकेंगे और प्रीपेड मीटर की तकनीकी समस्याओं से राहत मिलेगी।