*छः न्याति ब्राह्मण समाज समारोह में जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन*

श्रीगंगानगर : श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ का महर्षि गौत्तम आश्रम में समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें बीकानेर से आमंत्रित मुख्य अतिथि श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं समता आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाराशर नारायण शर्मा, समारोह के विशिष्ट अतिथिगण महासंघ के मुख्य संरक्षक एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री खेताराम तावणिया (बीकानेर), अतिरिक्त मुख्य महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सम्पत्त पारीक (बीकानेर), उपाध्यक्ष श्री कुंजबिहारी शर्मा (बीकानेर) एवं श्रीगंगानगर पूर्व विधायक श्री राजकुमार गौड़ मंचासीन रहे। सर्वप्रथम अतिथिगण के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान भगवान श्री परशुराम जी के जयकारे गूंजते रहे। अतिथियों के माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उनको प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। समारोह के अंत में सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ.।

इस अवसर पर समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया,साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्तिया की गई।