समाजवादी छात्र सभा की नई कार्यकारिणी घोषित, छात्र हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

आगरा। समाजवादी छात्र सभा महानगर आगरा द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक एवं कार्यकारिणी गठन समारोह में नई टीम की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं एमएलसी दयाराम प्रजापति, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, महानगर अध्यक्ष सब्बीर अब्बास, प्रदेश सचिव महाराज सिंह शाक्य व नितिन कोहली सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समीक्षा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ब्रह्मदत्त यादव ने की।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने छात्र हित, शिक्षा सुधार और युवा सशक्तिकरण के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति में देरी, हॉस्टल की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हर छात्र को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान राहुल चतुर्वेदी, कादिर कुरैशी, मानवेन्द्र कुशवाहा, विजेंद्र प्रजापति, रवि मेहरा, सुरेंद्र चौधरी, सतीश चाहर, सोमेश गुप्ता, मुन्नू यादव, विक्रम यादव, तेज प्रताप सिकरवार, परवेज, रिजवान, नीतू यादव, अज्जू खान, अजय यादव व समीर अब्बास सहित कई कार्यकर्ताओं ने विचार रखे।

ये बने पदाधिकारी

महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, महासचिव होमेश कसाना व रघुवीर वाल्मीकि, उपाध्यक्ष वैष्णवी यादव, समीर वाल्मीकि, अमन पिप्पल, नवाज खां, दीपेंद्र धाकरे, सलमान अब्बास। कोषाध्यक्ष सोनू बघेल, मीडिया प्रभारी विजय कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी विशाल कुलश्रेष्ठ बनाए गए।

सचिव पद पर सोनू सिसौदिया, शुभम वाल्मीकि, राशीद खान, पवन सिंह, निशांत कुमार, नाजिम अब्बास, अनस उद्दीन, अमन जाटव, अमित शाक्य, क्रिश प्रजापति, गणेश यादव, अरुण गोस्वामी, करन प्रजापति, अनीश कुशवाह व आदित्य यादव को जिम्मेदारी दी गई।

महानगर सदस्य के रूप में रयान हुसैन, उज्जवल यादव, सौरभ प्रजापति व शिवम यादव को शामिल किया गया। वहीं प्रियांक पांडेय (उत्तर), अमन जाटव (छावनी), ओवैश खान (दक्षिण) और शरद यादव (शहरी एत्मादपुर) विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए।