सूरज शर्मा बने अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के सहसंयोजक

शिक्षकों में खुशी की लहर, TET आंदोलन को मिलेगी नई गति

आगरा।

शिक्षा जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत सूरज शर्मा को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, जिला आगरा का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासंघ के मुख्य संयोजक एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय के अनुमोदन पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, आगरा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना एवं जिलामंत्री बृजेश दीक्षित की संस्तुति पर यह निर्णय लिया गया। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि सूरज शर्मा की नियुक्ति से टीईटी आंदोलन को नई दिशा और गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सूरज शर्मा वर्तमान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, खेरागढ़ के अध्यक्ष पद का दायित्व भी निभा रहे हैं और शिक्षक हितों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका में रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय काउंसलर एवं प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित द्वारा दी गई। नियुक्ति की खबर मिलते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में रंजीत सिंह चाहर, धीरेंद्र सिंह भगौर, उमेश चंद गर्ग, प्रमोद राजपूत, सतीश सिकरवार, प्रभात मंगल, दलवीर सिंह, श्रीनिवास परमार, सोनू बघेल, पुष्पेंद्र मिश्रा, राहुल दीक्षित, संजीव धाकरे, मनमोहन सोलंकी, अनन अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण गोयल सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।