नागपुर मंडल से मालदा टाउन के लिए चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नागपुर मंडल से मालदा टाउन के लिए चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल द्वारा गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक बड़ी सुविधा दी गई है। यात्रियों की अतिरिक्त मांग और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे ने ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी?मालदा टाउन?नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) के मध्य ग्रीष्मकालीन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कुल 03-03 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

08871 इतवारी?मालदा टाउन समर स्पेशल का संचालन

ट्रेन संख्या 08871 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी?मालदा टाउन) समर स्पेशल 19 अप्रैल, 20 अप्रैल एवं 26 अप्रैल 2026 को इतवारी स्टेशन से 00:30 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, आन्दुल, डानकुनी, बर्धमान, बोलपुर, रांपुरहाट एवं न्यू फरक्का जंक्शन होते हुए 08:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

08872 मालदा टाउन?इतवारी समर स्पेशल की वापसी यात्रा

वापसी में ट्रेन संख्या 08872 (मालदा टाउन?नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) समर स्पेशल 20 अप्रैल, 21 अप्रैल एवं 27 अप्रैल 2026 को मालदा टाउन से 12:55 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन न्यू फरक्का, रांपुरहाट, बोलपुर, बर्धमान, डानकुनी, आन्दुल, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ एवं गोंदिया होते हुए 17:00 बजे इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।

कोच संरचना

यह ट्रेन कुल 20 ICF कोच के साथ चलाई जाएगी, जिसमें शामिल हैं?

दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच ? 02

सामान्य श्रेणी ? 04

शयनयान ? 10

तृतीय श्रेणी वातानुकूलित (3AC) ? 04

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस समर स्पेशल ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाएं और यात्रा हेतु अग्रिम आरक्षण सुनिश्चित करें, ताकि गर्मियों में भीड़भाड़ से राहत मिल सके।

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से नागपुर मंडल से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।