भ्रष्टाचार के बिरुद्ध युद्ध 15 अप्रैल को फूलपुर मे भाकियूअ किसान चौपाल

प्रयागराज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष शनी शुक्ला ने कहा कि गंगानगर के तहसील परिसर फूलपुर मे 15 अप्रैल को किसान समस्याओ के समाधान एवं पारदर्शिता से कार्य संचालन हेतु साशन प्रसाशन को जगाने के लिए मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे के नेतृत्व मे किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा मंडल महामंत्री जगदीश तिवारी ने बताया कि फूलपुर मे भ्रष्टाचार एवं निष्क्रियता से किसानो मे गहरा असंतोष है जिसके चलते मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे जी गंभीर संग्यान ग्रहण कर सभी स्थानीय किसान नेतागण को अधिक संख्या मे आने व जरूरत होनेपर अन्य जनपद के किसानो को भी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है ।