पवन कुमार सिकरवार के नेतृत्व में कागारौल में प्रभावशाली जनसंपर्क

खेरागढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित गांव चलो अभियान के अंतर्गत आज ग्राम कागारौल में मंडल अध्यक्ष भाजपा खेरागढ़ देहात पवन कुमार सिकरवार एडवोकेट के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष आगरा प्रशांत पौनिया जी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा संयोजक एवं भूमि विकास बैंक खेरागढ़ के चेयरमैन विजयपाल सिंह सिकरवार ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडल कोषाध्यक्ष नेत्रपाल रावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सरकार की नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया।