56 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग में किए गए साथ ही 180 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया*

56 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन के प्रयोग में किए गए साथ ही 180 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया गया

उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार दिनांक 08-04-2026 को एआरटीओ द्वारा दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट , बिना सीट बेल्ट वाहन संचालित करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा सड़क के किनारे खड़े अवैध पार्किंग के उपयोग में 56 चालान किए गए इसके साथ ही शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में दिनांक 01.04.2026 15.04.2026 तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग बदायूं द्वारा गठित निरीक्षण टीमों ने 180 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षा कर रिपोर्ट ऑनलाइन इंट्रीग्रेटेड वाहन परीक्षण पार्टल पर दर्ज की गई, वर्तमान में 40% स्कूलों ने अपने वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं किया है साथ ही ऐसे स्कूल जिन स्कूलों में वाहन नहीं है उनके द्वारा पोर्टल पर शपथ पत्र अपलोड किया जाना अनिवार्य है सभी स्कूल संचालकों से अनुरोध है कि अपने वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर ले साथ ही जिन स्कूलों में वाहन नहीं है वह उसका पोर्टल पर शपथ पत्र अवश्य अपलोड कर दें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अभियान को सफल बनाया जा सके