रानी-खीमेल के बीच तकनीकी कार्य, रेल यातायात रहेगा प्रभावित

रानी-खीमेल के बीच तकनीकी कार्य, रेल यातायात रहेगा प्रभावित

जोधपुर-साबरमती सहित कई ट्रेनें रद्द, कई का मार्ग परिवर्तन व रेगुलेशन

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार-पालनपुर रेल खंड पर रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 641 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली कई रेल सेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित और रेगुलेट रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह कार्य सुरक्षा एवं संरचनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

रद्द रेल सेवाएं

ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती (दिनांक 10.04.26) रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर (दिनांक 11.04.26) रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं

14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (09.04.26)

परिवर्तित मार्ग: अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वड़ोदरा

ठहराव: भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर

14707 हनुमानगढ़-दादर (10.04.26)

परिवर्तित मार्ग: लूणी-भीलड़ी-मेहसाणा

ठहराव: समदड़ी, जालौर, मारवाड़ भीनमाल, भीलड़ी, पाटन

20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (09.04.26)

परिवर्तित मार्ग: मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी

20694 बेंगलुरु-जोधपुर (08.04.26)

परिवर्तित मार्ग: मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी

20496 हड़पसर-जोधपुर (09.04.26)

परिवर्तित मार्ग: मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी

19223 साबरमती-जम्मू तवी (10.04.26)

परिवर्तित मार्ग: मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी

14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर (09.04.26)

परिवर्तित मार्ग: वड़ोदरा-रतलाम-चित्तौड़गढ़-अजमेर

ठहराव: मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा

19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक (10.04.26)

परिवर्तित मार्ग: मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा

ठहराव: पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, मकराना

रेगुलेट रेल सेवाएं

20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (10.04.26)

यह ट्रेन जोधपुर-रानी के बीच 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।