इंजीनियरिंग कार्य के चलते गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का मार्ग बदला,06 अप्रैल से 12 मई तक परिवर्तित रूट से चलेगी 05033/05034 गाड़ी

इंजीनियरिंग कार्य के चलते गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का मार्ग बदला

06 अप्रैल से 12 मई तक परिवर्तित रूट से चलेगी 05033/05034 गाड़ी

लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही 05033/05034 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव कानपुर सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के मध्य पुल संख्या 110 पर प्रस्तावित इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण किया गया है।

रेलवे द्वारा पूर्व में जारी सूचना के अनुसार यह विशेष ट्रेन गोमतीनगर से 06 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार तथा बांद्रा टर्मिनस से 07 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 15 फेरों के लिए संचालित की जानी थी।

अब यह ट्रेन गोमतीनगर से 06 अप्रैल से 11 मई 2026 तक तथा बांद्रा टर्मिनस से 07 अप्रैल से 12 मई 2026 तक अपने निर्धारित मार्ग ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल-इटावा-टूंडला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग डालीगंज-सीतापुर-मैलानी-इज्जतनगर-मथुरा जं. के रास्ते चलाई जाएगी। इस दौरान बादशाहनगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय तथा गोमतीनगर पहुंचने के समय में भी संशोधन किया गया है।

05033 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस विशेष 06 अप्रैल से 11 मई तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर 14.12 बजे, डालीगंज 14.50 बजे, सीतापुर 16.02 बजे, मैलानी 17.42 बजे, पीलीभीत 18.35 बजे, इज्जतनगर 19.17 बजे, कासगंज 21.15 बजे, मथुरा जं. 23.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन भरतपुर 01.02 बजे, गंगापुर सिटी 03.55 बजे, कोटा 05.00 बजे, रतलाम 09.10 बजे, वडोदरा 13.30 बजे, सूरत 15.52 बजे, वलसाड 16.47 बजे, वापी 17.08 बजे, बोरीवली 18.44 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 20.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमतीनगर विशेष 07 अप्रैल से 12 मई तक प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 23.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली 23.36 बजे, दूसरे दिन वापी 01.52 बजे, वलसाड 02.24 बजे, सूरत 03.35 बजे, वडोदरा 05.25 बजे, रतलाम 09.55 बजे, कोटा 14.40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद परिवर्तित मार्ग पर गंगापुर सिटी 16.07 बजे, भरतपुर 19.12 बजे, मथुरा जं. 21.05 बजे, कासगंज 22.45 बजे तथा तीसरे दिन इज्जतनगर 00.47 बजे, पीलीभीत 01.32 बजे, मैलानी 02.40 बजे, सीतापुर 04.00 बजे, डालीगंज 07.00 बजे, बादशाहनगर 07.15 बजे छूटकर गोमतीनगर 07.35 बजे पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस गाड़ी में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 6 शयनयान, 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 8 एसी तृतीय श्रेणी तथा 1 एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं।

यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा दी गई।