मुरादाबाद. बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार जनता की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार जनता की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। लोग जब भी फोन करते हैं तो वह खुद कॉल रिसीव कर उनकी शिकायतें सुनते हैं और कई मामलों का निस्तारण फोन के माध्यम से ही तुरंत करा रहे हैं।

खासकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी और शिकायतों को लेकर लोग अधिक संपर्क कर रहे हैं, जिस पर अधीक्षण अभियंता द्वारा लगातार समाधान दिया जा रहा है। जनता का कहना है कि प्रशांत कुमार हर समय उपलब्ध रहते हैं और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करते हैं।