मुरादाबाद में फायर सीजन को लेकर अग्निसचेतकों व वालंटियर्स की बैठक, फसलों में आग रोकने के दिए निर्देश

मुरादाबाद। फायर सीजन को देखते हुए जनपद मुरादाबाद में फसलों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। 05 अप्रैल को महानिदेशक, उ0प्र0 अग्निशमन एवं आपात सेवा लखनऊ के आदेशानुसार तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों के अग्निसचेतकों व वालंटियर्स की बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक अग्निशमन केंद्र हेलेट रोड, कटघर, ठाकुरद्वारा, बिलारी और कांठ पर संबंधित प्रभारी अग्निशमन अधिकारियों द्वारा आयोजित की गई।

बैठक में वालंटियर्स को निर्देश दिए गए कि वे आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें और विभाग के साथ मिलकर प्रचार-प्रसार में सहयोग करें। साथ ही फसलों में आग लगने की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय संसाधनों से आग पर प्रारंभिक नियंत्रण करने को कहा गया।

इसके अलावा जल स्रोतों की जानकारी अपडेट रखने, फायर टैंकरों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पुलिस, विद्युत, राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारियों के संपर्क नंबर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत समन्वय हो सके।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी अग्निसचेतक और वालंटियर्स आपदा की स्थिति में सतर्क रहें और त्वरित कार्रवाई के लिए हर समय तैयार रहें।