कटरा में पहली बार ‘हाफ मैराथन 2026’, त्रिकुटा की वादियों में दौड़ेगा जोश और जुनून

कटरा (जम्मू-कश्मीर)। श्रद्धा की धरती श्री माता वैष्णो देवी के धाम कटरा में अब फिटनेस का भी नया इतिहास बनने जा रहा है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से पहली बार हाफ मैराथन 2026 का भव्य आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। यह दौड़ त्रिकुटा पहाड़ियों की खूबसूरत वादियों के बीच आयोजित होगी, जहां प्रतिभागियों को प्रकृति, आस्था और साहस का अनोखा अनुभव मिलेगा।

इस आयोजन को "Where Faith Meets Fitness" थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से रनर्स के शामिल होने की संभावना है।

चार कैटेगरी में होगी दौड़

इस मैराथन में प्रतिभागियों के लिए चार विकल्प दिए गए हैं.

हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन, 5 किलोमीटर रन और 3 किलोमीटर फन रन।

5 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

श्राइन बोर्ड के अनुसार इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए पंजीकरण 5 अप्रैल से शुरू होंगे। इच्छुक प्रतिभागी QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपना बिब प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा। कटरा में होने वाला यह आयोजन खेल और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

अब तैयार हो जाइए दौड़ - सिर्फ मंज़िल तक नहीं, हौसले और आस्था तक होगी।