मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के चलते अहमदाबाद मंडल की दो ट्रेनों का मार्ग बदला, कई प्रमुख स्टेशनों पर नहीं होगा संचालन

मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के चलते अहमदाबाद मंडल की दो ट्रेनों का मार्ग बदला, कई प्रमुख स्टेशनों पर नहीं होगा संचालन

अहमदाबाद। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के कानपुर?लखनऊ रेलखंड में स्थित ब्रिज संख्या 110 पर स्टील ट्रफ हटाने तथा H-बीम स्लीपर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 02 अप्रैल 2026 से 13 मई 2026 तक मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है।

इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल से संचालित दो ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी रूप से परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का अपडेटेड रूट अवश्य जांच लें।

ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद दरभंगा क्लोन स्पेशल का मार्ग परिवर्तन

ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद दरभंगा क्लोन स्पेशल दिनांक 03, 10, 17, 24 अप्रैल तथा 01 और 08 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग

(कानपुर सेंट्रल लखनऊ बाराबंकी अयोध्या कैंट शाहगंज?छपरा मुजफ्फरपुर)

के स्थान पर परिवर्तित मार्ग

(कानपुर सेंट्रल प्रयागराज पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पाटलिपुत्र मुजफ्फरपुर)

से होकर संचालित की जाएगी।

इस बदलाव के कारण यह ट्रेन लखनऊ, अयोध्या कैंट, शाहगंज और छपरा स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

ट्रेन संख्या 15270 साबरमती मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन

ट्रेन संख्या 15270 साबरमती मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस दिनांक 04, 11, 18, 25 अप्रैल तथा 02 और 09 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग

(कानपुर सेंट्रल लखनऊ बाराबंकी गोरखपुर छपरा सोनपुर)

के स्थान पर परिवर्तित मार्ग

(कानपुर सेंट्रल प्रयागराज मिर्जापुर पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पाटलिपुत्र सोनपुर)

से होकर चलेगी।

इस दौरान यह ट्रेन लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सीवान और छपरा स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और परिवर्तित मार्ग की जानकारी NTES/रेलवे पूछताछ (139) या IRCTC के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।