ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे चलाएगा अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

फिरोजपुर मंडल: समर सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे ने अमृतसर-बरौनी-अमृतसर के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को सीधा एवं सुविधाजनक रेल संपर्क मिलेगा।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह विशेष ट्रेन 04610/04609 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल के रूप में संचालित की जाएगी।

ट्रेन संचालन विवरण

गाड़ी संख्या 04610 (अमृतसर से बरौनी): यह ट्रेन 19 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक कुल 13 ट्रिप के लिए प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन अमृतसर से रात 20:10 बजे प्रस्थान कर लगभग 30 घंटे बाद सुबह 02:10 बजे बरौनी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04609 (बरौनी से अमृतसर): यह ट्रेन 21 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक कुल 13 ट्रिप के लिए प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन बरौनी से सुबह 05:05 बजे रवाना होकर लगभग 32 घंटे बाद दोपहर 13:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह समर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर तथा शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी IRCTC वेबसाइट/ऐप या रेलवे पूछताछ के माध्यम से प्राप्त कर लें।

यह जानकारी परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर द्वारा दी गई।