ब्यास-हजरत निजामुद्दीन व ब्यास-सहारनपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें

फिरोजपुर। ब्यास में राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ब्यास और हजरत निजामुद्दीन तथा ब्यास और सहारनपुर के बीच मेल एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन सीमित ट्रिप के लिए किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

04451/04452 हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा 04451 स्पेशल ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के लिए 23 अप्रैल और 07 मई को (कुल 02 ट्रिप) चलाया जाएगा।

यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से शाम 7:40 बजे प्रस्थान कर 8 घंटे 25 मिनट में अगले दिन सुबह 4:05 बजे ब्यास पहुंचेगी।

वापसी में 04452 स्पेशल ट्रेन ब्यास से हजरत निजामुद्दीन के लिए 26 अप्रैल और 10 मई 2026 को (कुल 02 ट्रिप) चलाई जाएगी।

यह ट्रेन ब्यास से रात्रि 8:35 बजे चलकर 7 घंटे 25 मिनट में अगले दिन सुबह 4:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

ठहराव स्टेशन (दोनों दिशाओं में):

नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर सिटी।

04565/04566 सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा 04565 स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से ब्यास के लिए 24 अप्रैल, 01 मई तथा 08 मई को (कुल 03 ट्रिप) संचालित की जाएगी।

यह ट्रेन सहारनपुर से रात्रि 8:50 बजे प्रस्थान कर 6 घंटे 25 मिनट में सुबह 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी।

वापसी में 04566 स्पेशल ट्रेन ब्यास से सहारनपुर के लिए 26 अप्रैल, 03 मई तथा 10 मई को (कुल 03 ट्रिप) चलाई जाएगी।

यह ट्रेन ब्यास से दोपहर 3:00 बजे चलकर 6 घंटे 10 मिनट में रात्रि 9:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

ठहराव स्टेशन (दोनों दिशाओं में):

यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर सिटी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय सारणी की पुष्टि कर लें। यह विशेष ट्रेनें श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं।