शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बैकुंठपुर में भाजयुमो का दीपदान कार्यक्रम आयोजित

बैकुंठपुर।। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित घड़ी चौक पर शहीद वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जो नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की उपलब्धि को समर्पित रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता देश की सुरक्षा और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वीर जवानों के बलिदान की बदौलत ही प्रदेश आज शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके त्याग और समर्पण को सदैव याद रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, मंजू जीवनानी, शैलेश शिवहरे, संजय चिकनजूरी, रवि त्रिपाठी, रमन गुप्ता, सुभाष साहू, अनुराग दुबे, जय चक्रधारी, प्रदीप राजवाड़े, राजीव रंजन श्रीवास्तव, अभिनेन्द्र सिंह चंदेल, रोशन राजवाड़े, प्रखर गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही भाजयुमो पदाधिकारियों में रमेश तिवारी, साक्षी सिंह राजपूत, राकेश चौरसिया, रणविजय सिंह, रामरूप राजवाड़े, मयंक राठौर, अनिल साहू, महेंद्र सिंह, विकास दुबे, मनोज यादव, राहुल भारती, सौरभ दुबे और मोनू राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन और दीपदान किया गया तथा राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर देश और प्रदेश के नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।