बेटी दामाद ने रचा षड्यंत्र पुस्तैनी जमीन को 33 लाख में कुमार मेडिकल से किया सौदा, 25 लाख की राशि ले कर हुए रफू चक्कर कोतवाली थाने में शिकायत हुई दर्ज। सूत्र 

बैकुंठपुर। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमका कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी पुस्तैनी जमीन को लेकर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता मनियारो बाई (62 वर्ष) ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति ब्रह्मा लाल की पुस्तैनी भूमि खसरा नंबर 331/6, ओडगी बैकुंठपुर स्थित जमीन को ग्राम करौंदा निवासी लल्लू राम और चंद्रमणी उर्फ राजा ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत छलपूर्वक कुमार मेडिकल के मालिक को बेच दिया। आरोप है कि जमीन का सौदा 33 लाख रुपये में तय हुआ, लेकिन केवल 8 लाख रुपये ही दिए गए, जबकि शेष 25 लाख रुपये बेटी और दमाद ने हड़प लिए महिला ने बताया कि आरोपियों ने संयुक्त खाता खुलवाकर 4 लाख रुपये उनके खाते में और 4 लाख रुपये उनके पति के खाते में जमा कराए, जबकि बाकी राशि का कोई हिसाब नहीं दिया गया। साथ ही, चंद्रमणी पर आरोप है कि उसने पीड़िता के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर उनके नाम से बैंक खाता खुलवाया और उसमें से अवैध रूप से रकम निकाल ली। पीड़िता ने यह भी बताया कि उनके पति वर्तमान में कैंसर से पीड़ित हैं और बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में इलाजरत हैं, जिससे उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे किसी भी प्रकार का कानूनी निर्णय ले सकें। आरोपियों ने इस स्थिति का फायदा उठाकर पूरी साजिश को अंजाम दिया।बताया गया कि उक्त भूमि पुस्तैनी संपत्ति है, जिसमें परिवार के अन्य सदस्यों का भी वैधानिक अधिकार है, लेकिन बिना उनकी सहमति के जमीन का विक्रय कर दिया गया पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और बैंक खातों की जांच कर हड़पी गई राशि वापस दिलाई जाए ।